सिंधु सभ्यता महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी For SSC , RAILWAY,RPSC,UPSC ,RAD etc.

 ★सिंधु सभ्यता महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी★

Q. सिन्धु घाटी का खोजा गया सबसे पुराना स्थल कौन सा है? – हड़प्पा

Q. सिन्धु घाटी स्थल की खोज सबसे पहले करने वाला इतिहासकार कौन था? – दयाराम साहनी (1921 में)

Q. किस व्यक्ति ने सिंधु घाटी सभ्यता नामक एक उन्नत नगरीय सभ्यता पाए जाने की विधिवत घोषणा की थी? – सर जॉन मार्शल ने 1924 ई. में (वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के तत्कालीन महानिदेशक थे)

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता के विस्तार को स्थलों के माध्यम से कैसे वर्णित कर सकते हैं? – यह विस्तार उत्तर में जम्मू के माण्डा नामक स्थल से महाराष्ट्र के दायमाबाद तक और पश्चिम में विस्तार सुत्कागेंडोर से पूर्व में आलमगीरपुर ( उत्तर प्रदेश) तक है

Q.सिन्धु घाटी सभ्यता के प्रमुख नगर कौन से थे? – हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, बनवाली और चन्दूहाड़ो

Q. विश्व की किस संस्कृति को सिन्धु घाटी सभ्यता का जनक माना जाता है (हालांकि सभी इतिहासकार इस तथ्य से सहमत नही हैं) – मेसोपोटामिया

Q. मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे स्थित है? – सिन्धु नदी के किनारे (पाकिस्तान के लरकाना प्रांत में)

Q. हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है? – रावी नदी के किनारे (पाकिस्तान के मोंट्गोमरी प्रांत में)

Q. कालीबंगा कहा स्थित है? – उत्तरी राजस्थान के गंगानगर जिले में मृत घग्गर नदी के किनारे

Q. लोथल कहां स्थित है? – गुजरात में खम्भात नदी के मुहाने पर भोगवा नदी के किनारे

Q.बनवाली किस नदी के किनारे स्थित है? – बनवाली हरियाणा में उस सरस्वती नदी के किनारे स्थित माना जाता है जो आज लुप्त हो चुकी है

Q. चन्दुहाड़ो कहाँ और किस नदी के किनारे स्थित है? – पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में सिन्धु नदी के किनारे

Q. विशाल स्नानागार कहां स्थित है? – मोहनजोदड़ो में

Q. सिन्धु घाटी स्थलों से प्राप्त अधिकांश मूर्तियां किस वस्तु से बनी हैं? – टेराकोटा

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग किस वस्तु के विश्व में प्रथम उत्पादक थे? – कपास और सूती वस्त्र्

Q. मोहनजोदाड़ो में प्राप्त विशाल स्नानागार का आकार कितना है? – 180 फीट गुणे 108 फीट। इसका स्नानकुण्ड 39 फीट लम्बा, 23 फीट चौड़ा तथा आठ फीट गहरा है।

Q. सिन्धु घाटी स्थलों में प्राप्त कौन सी इमारत सबसे विशाल है? – मोहनजोदड़ो में प्राप्त विशाल अनाज कोठार (धान्यकोठार) जिसका आकार 150 गुड़ा 50 फीट है

Q. काँसे की नर्तकी की मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है? – मोहनजोदड़ो में

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता का कौन सा एकमात्र्ा स्थल ऐसा है जहाँ दुर्ग नही बना था? – चन्दूहाड़ो

Q. सिन्धु घाटी के किस स्थल में सबसे बड़ा अनाज कोठार प्राप्त हुआ है? – मोहनजोदड़ो में

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता का सबसे पश्चिमी नगर कौन सा था? – आलमगीरपुर (वर्तमान मेरठ)

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता का सबसे दक्षिणी नगर कौन सा था? – दायमाबाद (महाराष्ट्र)

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता का निर्माता किसे माना जाता है- द्रविडों को

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता का परिपक्व काल (स्वर्ण युग) क्या मान जाता है? – 2200-2000 ई.पू.

Q. सिन्धु सभ्यता की शुरुआत (प्रारम्भिक काल) क्या मान जाता है?- 3000 ई.पू. से 2500 ई.पू.

Q. सिन्धु सभ्यता का पतन किस काल के दौरान हुआ?- 1750 ई.पू. से 1500 ई.पू. के बीच

Q. सिन्धु सभ्यता किस युग की थी? – कांस्ययुगीन

Q. सिन्धु सभ्यता की मुख्य विशेषताएं क्या थी?- भवन बनाने में पत्थरों के बजाय ईंटों का प्रयोग तथा भूमिगत जलनिकास की बेहतरीन व्यवस्था

Q. सिन्धु सभ्यता के दौरान इसका सबसे बड़ा नगर कौन सा था? – मोहनजोदड़ो

Q. सिन्धु सभ्यता के अंतर्गत किस नगर को प्रमुख बंदरगाह माना गया है? – लोथल

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?- कृषि

Q. भारतीय पटल पर आर्यों का उद्भव किस समयावधि के दौरान हुआ?- 2000 ई.पू. से 1500 ई.पू.

Q. भारत में कौन सा हड़प्पा नगर हाल में ही में खोजा गया है? – धौलावीरा

Q. भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे पहले खेती कहां प्रारंभ हुई? – मेहरगढ

Q. हड़प्पा युग मे मुख्य रूप से किस देवता की पूजा होती थी? – पशुपति महादेव की

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता के शीघ्र पतन का मुख्य कारण क्या था? – आर्यों का आक्रमण

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता के क्रमिक पतन के क्या कारण थे? – प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ, सूखा, उर्वरता में कमी, जंगलों का विनाश, भूकंप आदि

Q. सिन्धुवासियों को लोहे का ज्ञान था अथवा नही?- नही

Q. हड़प्पा काल के किस स्थल से चावल के अवशेष मेले हैं? – लोथल एवं रंगपुर

Q. आर्य लोगों ने भारत में किस दर्रे से प्रवेश किया- खैबर दर्रा

Q. सिन्धु घाटी के लोग किस देवी की पूजा करते थे?- मातृदेवी की

Q. हड़प्पा कालीन लोगों का मुख्य भोजन क्या था? – गेंहू और जौ

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता को नगरीय सभ्यता क्यों कहा जाता है- क्योंकि पहली बार पक्की ईंटों का प्रयोग किया गया है

Q. हड़प्पा कालीन समाज कैसा था? – मातृसत्तात्मक

Q. लोथल का प्रमुख बंदरगाह कहां स्थित था? – गुजरात में खंभात की खाड़ी में

Q. क्या सिन्धु घाटी की लिपि को अभी तक पढ़ा जा सका है? – नही

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता का पूज्य पशु और पूज्य वृक्ष कौन था? – पूज्य पशु कूबड़वाला साड़ और पूज्य वृक्ष पीपल

Q. सिन्धु घाटी सभ्यता के विस्तार का मानचित्र् पर कैसा आकार बनता है? – त्रिभुज


Comments

Popular posts from this blog

National & International Day ( राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रिय दिन ) FOR SSC , RAILWAY,RAS,UPSC, etc..